फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नोटिस जारी किए जाने के बाद भी अवैध निर्माण न हटाने वालों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम सदर के आदेश पर पहुंची राजस्व टीम ने बुलडोजर लगाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग व निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सुमित यादव के आदेश पर नायब तहसीलदार केपी सिंह के नेतृत्व में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने गदिया में प्लमेरिया गार्डन के नाम पर अनिल अग्रवाल द्वारा किए गए अवैध कब्जेे को बुलडोजर लगाकर ढहा दिया गया। इसके अलावा यहीं पर द्वारिका रेजीडेंसी (पारिजात इंफ्राहाइट्स) के नाम पर स्वप्निल श्रीवास्तव द्वारा अवैध तरीके से प्लॉटिंग कर कब्जा कर लिया गया।
तहसील प्रशासन द्वारा दोनों को अवैध कब्जा हटाने का नोटिस जारी किया गया लेकिन इनके द्वारा अभी तक कब्जा नहीं हटाया गया। इस पर एसडीएम ने इनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। एसडीएम ने बताया कि नायब तहसीलदार को भेजकर अवैध कब्जेदारों के निर्माण को ढहा दिया गया है। इसके अलावा अन्य को नोटिस जारी किया गया है। यदि निर्धारित अवधि के अंदर इनके द्वारा अवैध कब्जे नहीं हटाए जाते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें