फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से बालक की मौत

Sun, 24 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dcDC - फोटो : getty images
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। डायरिया की चपेट में आने से सात वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे शनिवार को जिला अस्पताल लाए थे, जहां उसकी मौत हो गई है। सतरिख क्षेत्र के सलारपुर निवासी सहजराम का सात वर्षीय पुत्र सचिन पिछले दो दिनों से डायरिया रोग से पीड़ित था।
विज्ञापन


सहजराम ने बताया कि उल्टी दस्त होने पर गांव में ही एक निजी चिकित्सक को दिखाया था। उन्होंने दवाएं दी थी जिससे कुछ आराम मिल गया था। लेकिन शनिवार सुबह फिर से हालत बिगड़ गई। जिस पर परिवारीजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए थे। इमरजेंसी में चिकित्सक ने सचिन को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।  करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें