फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, तीन युवकों की मौत

Sun, 24 Apr 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर क्षेेत्र में बाराबंकी मार्ग पर शनिवार रात बिना हेलमेट बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसे। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


बाराबंकी मार्ग पर इसरौली के पास रात को एक बाइक पर ट्रिपलिंग करते हुए फतेहपुर की ओर आ रहे युवक सड़क किनारे मौरंग लदे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसे। बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंचे आसपास के लोगोें ने इस बात की जानकारी पुलिस को दिया।

जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायल एक युवक को जिला अस्पताल व दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। घायल युवक की भी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त राम औतार (26) पुत्र परमेश्वर निवासी ग्राम कटघरा कोतवाली फतेहपुर व मंशाराम (25) पुत्र द्वारिका निवासी ग्राम मझगवां शरीफ कोतवाली फतेहपुर व प्रवेश कुमार (27) निवासी श्रीधरपुरवा थाना मोहम्मदपुर के रूप में की गई। कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि मृतकों के पास से एक पर्ची मिली है जिसमें प्रदीप पचघरा लिखा है।

बताया कि ये युवक लखनऊ के नंबर की बाइक से फतेहपुर की ओर जा रहे थे और हेलमेट भी नहीं पहने हुए थे। मृतकों की शिनाख्त हो गई है। परिवारीजनों को भी इसकी सूचना दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें