फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला लेखपाल समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला लेखपाल समेत दो लोगों की मौत हो गई। सफदरगंज क्षेत्र में शनिवार को अयोध्या हाईवे पर बघौरा गांव के पास हुए हादसे में तहसील रामसनेहीघाट में तैनात लेखपाल सोनी (38) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला कृष्णानगर कांशीराम योजना कॉलोनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लेखपाल सोनी शनिवार सुबह स्कूटी से रामसनेहीघाट तहसील जा रही थी। बघौरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लेखपाल को जिला अस्पताल भेजा गया जहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते सोनी की मौत हो गई। थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है। उधर देवा क्षेत्र में चिनहट मार्ग पर ग्राम गोपालपुर के निकट अजीत (26) पुत्र कैलाश निवासी तकरोही थाना इंदिरानगर, लखनऊ की बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल अजीत को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें