फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने खोवा व पनीर के नूमने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर एफएसडीए ने अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को टीम ने खोवा, पनीर और बर्फी के नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के प्रभारी अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि टीमों ने रामनगर चौराहा स्थित समबारी की दुकान से बर्फी, बुढ़वल चौराहा स्थित प्रदीप कुमार गुप्ता की दुकान से खोवा, सुढ़ियामऊ स्थित रामजी की दुकान से पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया। इसी प्रकार छाया चौराहा स्थित सरस्वती स्वीटस से छेना की मिठाई और घी तथा नाका सतरिख स्थित साकेत स्वीटस से खोया का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें