फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार पिकअप ने एक साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। गंभीर हालात में सीएचसी पहुंचाए गए घायल की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा हाईवे पर लोनीकटरा क्षेत्र मंगलपुर चौराहे के पास हुआ जिसमें गंगाराम (65) की मौत हो गई। हसनपुर गांव के गंगाराम हाईवे पर साइकिल से जा रहे थे। चौराहे पर पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल गंगाराम को स्थानीय लोगों ने सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाने के दौरान रास्ते में गंगाराम की मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें