फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो महिलाओं की जान चली गईं। दो लोग घायल हुए हैं। हैदरगढ़ क्षेत्र में हुए हादसे में श्रीमती नीलम (28) की मौत हो गई। रायबरेली के थाना शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पांडे पुरवा निवासी नीलम अपने पति साजन के साथ सोमवार शाम लोनीकटरा क्षेत्र के खेमीपुर निवासी भाई ओमप्रकाश को राख बांध कर वापस जा रही थी। हैदरगढ़ के पोखरा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में नीलम की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के चौकाघाट के पास सोमवार की रात बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई पति घायल हो गया। पुलिस जांच में मृतका की पहचान रीना (30) पत्नी मलखान निवासी ग्राम गौरा मांझा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा के रूप में हुई। घायल पति को पुलिस ने रामनगर सीएसचसी में भर्ती कराया है।
लोनीकटरा क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छबील चौकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिवनंदन घायल हो गया। गोसाईगंज ग्राम बरूआ निवासी शिवनंदन हादसे के वक्त बाइक से लखनऊ की ओर जा रहा था। उसे एंबुलें से लखनऊ के गोसाईगंज सीएचसी पहुंचाया गयां, जहां हालत गंभीर होने के कारण ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें