बाराबंकी। अलग-अलग स्थानों पर बालक और बालिका की पानी में डूबने से मौत हो गई। अहमदपुर निवासी शहबाज (10) पुत्र हारुन साथियों के साथ मंगलवार को गांव के तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह डूबने लगा। साथियों ने शोर इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। परिवार के लोग जब तक मौके पर पहुंचते शहबाज पानी में डूब चुका था। चौकी प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया कि शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर रामनगर के नयापुरवा में सीतापुर के खुर्दा गांव की रहने वाली सिराज की पत्नी सालिया, बेटी नगमा (8) के साथ रिश्तेदारी आई थी। मंगलवार शाम बच्चों के साथ बंधे पर खेलते समय नगमा गहरे पानी में चली गई। पानी से निकाले जाने तक बालिका की मौत हो गई। छानबीन के बाद चौकी प्रभारी महादेवा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।