फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक निजी कंपनी के कर्मचारी समेत चार लोगों की मौत हो गई। कार चालक समेत दो घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र के घरकुइयां निवासी राहुल (30), अपने साथी राजन व रामनाथ के साथ असंद्रा क्षेत्र के धनौली में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। सोमवार देर रात एक ही बाइक से तीनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान असंद्रा क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत तीन युवक सड़क किनारे गड्ढ़े में गिर गए। हादसे की सूचना पर पीआरबी मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को सीएचसी कोठी भेजा जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। देर रात राहुल व रामनाथ की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजन का इलाज चल रहा है।
एक अन्य हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में हुआ। सफेदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाले शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी वीरेंद्र मोहन श्रीवास्तव शुक्रवार देर रात स्कूटी से घर लौट रहे थे। इस दौरान लखनऊ हाइॅवे पर एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल वीरेंद्र मोहन को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीसरा हादसा मंगलवार को देवा क्षेत्र में फतेहपुर मार्ग पर हुआ। सीतापुर जिले के सदरपुर क्षेत्र के शाहपुर निवासी अंकित (30) मंगलवार दोपहर
विज्ञापन

बाइक से फतेहपुर की ओर से आ रहा था। ढिंढोर गांव के पास सामने से कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार अंकित व कार सवार गुलिस्तान ए शेर कॉलोनी निवासी यावर अजीम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में अंकित की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें