फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कुर्सी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गांव के ही तीन युवकों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने सोमवार को कुर्सी थाने में घटना की शिकायत की थी। तहरीर में बताया कि गांव के बृजलाल, हरीपाल व सुनील ने उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना की वीडियो क्लिप भी बनाई। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर किशोरी का शोषण कर रहे थे। आरोपियों ने घटना के बारे में परिवारीजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी उत्तरी आरएस गौतम व सीओ फतेहपुर अरविंद वर्मा भी थाने पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाई। मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें