बाराबंकी। नहर पुलिया पर सोमवार को बाइक और तेज रफ्तार कार के बीच भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों वाहनों के साथ उस पर सवार लोग नहर में जा गिरे। इस हादसे में घायल तीन लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक की मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव में नहर पुलिया पर सोमवार को एक कार तेज रफ्तार ने बाइक सवार धौकलपुर निवासी कन्हैया लाल (35) पुत्र रामेश्वर को टक्कर मार दी। उसी दौरान वहां से गुजर रहा दारापुर गांव निवासी आशीष यादव भी कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद कार और बाइक समेत उस पर सवार लोग नहर में जा गिरे। कन्हैया, आशीष के साथ कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां कन्हैयालाल की मौत हो गई है। चौकी प्रभारी शैलेन्द्र आजाद ने बताया कि हादसे के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।