फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ और कोरोना संक्रमित मिले, 18 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। 24 घंटे के दौरान नौ और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये लोग संक्रमितों के संपर्क में आए थे। सभी को क्वारंटीन में रखा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को उपचार के लिए सफेदाबाद स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ पहले से संक्रमित 18 लोग स्वस्थ हो गए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद जिले में कोरोना के एक्टिव केस 119 रह गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। पॉजिटिव पाए लोगों के गांव की सीमाओं को सील कर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन को 25 मई की शाम मिले जांच रिपोर्ट में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से पांच लोग रामसनेहीघाट और दो हरख क्षेत्र के रहने वाले हैं। ये लोग कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आए थे। इनको प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्वारंटीन में रखा था।
जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी सात लोगों को देर रात सफेदाबाद स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। एक अन्य रिपोर्ट सोमवार को जिला प्रशासन को मिली जिसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से एक युवक रामनगर क्षेत्र का तथा दूसरा बंकी का है। रामनगर क्षेत्र में पॉजिटिव पाए गए युवक का गांव पहले से ही सील है। बंकी क्षेत्र के गांव की सीमाओं को सील कराने के साथ सैनिटाइजेशन व अन्य कार्रवाई की जा रही है। ये युवक 21 मई को अहमदाबाद से वापस आया था। 22 मई को चिकित्सकों की टीम ने युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

उधर सुल्तानपुर जिले के कोविड अस्पताल में भर्ती जिले के 18 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। 25 मई को 12 तथा 26 मई को छह लोगों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर घरों को भेजे गए हैं। इन्हें अब होम क्वारंटीन कराया जाएगा। इसके अलावा 25 मई को आई रिपोर्ट में जिले के 389 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर प्रशासन के साथ ही जिले वासियों ने राहत की सांस ली। जिले में अब कोरोना के 119 केस ही एक्टिव हैं। जिलाधिकारी ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें