फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद जुड़वा बच्चों की जान गई, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रसव के बाद दो जुड़वा बच्चों की जान चली गई। परिवारीजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी अधीक्षक से शिकायत की है। अधीक्षक का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नेवाजपुर निवासी उमेश ने अपनी पत्नी जूली को प्रसव पीड़ा पर शुक्रवार को सीएचसी त्रिवेदीगंज में भर्ती कराया। उमेश का आरोप है भर्ती करने के बाद कोई चिकित्सक जूली को देखने नहीं आया। उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। एक बच्चे की जन्म के एक घंटे बाद मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने बताया कि नवजात को जिला अस्पताल लाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसने भी दम तोड़ दिया। जुड़वा बच्चों की मौत की सूचना पर माता-पिता बिलखने लगे। उमेश का आरोप है कि चिकित्सकों ने समय पर उपचार नहीं किया जिससे बच्चों की मौत हो गई।
त्रिवेदीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. महमूद खां का कहना है कि चिकित्सकों से जानकारी करने पर पता चला कि एक बच्चे की मौत गर्भ में हो चुकी थी। दूसरे बच्चे की मौत प्रसव के बाद हुई है। परिवारीजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है। किसी की लापरवाही मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें