फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला लापता छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। हाईस्कूल के एक छात्र का शव बुधवार सुबह शारदा नहर में उतराता मिला है। परिजनों का आरोप है कि दो दिन पूर्व किसान पथ के पास से घूमने के दौरान छात्र का अपहरण कर अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर शव को नहर में डाल दिया है।
विज्ञापन

उनका यह भी आरोप है कि शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस उनके लापता भाई की खोज खबर करने के बजाय उल्टे उन्हें यह कहकर वापस करती रही कि लड़का अपनी मर्जी से कहीं गया होगा, आ जाएगा। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जबरी कला निवासी दुर्गा प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र अमरमणि हाईस्कूल का छात्र था। वह बीती 14 जून की शाम 7 बजे बाइक से घर से निकलकर किसान पथ तक घूमने की बात कहकर निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी खोज खबर शुरू की।
विज्ञापन

अगले दिन 15 जून को अमरमणि की बाइक लावारिस हालत में घर से दो किलोमीटर दूर खड़ी मिली। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद मृतक अमरमणि के भाई धीरेंद्र ने 15 जून को देवा कोतवाली में एक शिकायती पत्र देकर कहा कि उसका भाई 14 जून से लापता है। परिजनों ने भाई के अपहरण होने और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में घोर लापरवाही बरती। परिजनों को यह कहकर वापस कर दिया कि लड़का कहीं गया होगा। घूम फिर कर वापस आ जाएगा। पुलिस की इस बेरुखी से परेशान परिजन उसे खोज रहे थे। 16 जून की सुबह ग्राम जमुवासी के निकट शारदा नहर में अमरमणि का शव बहता हुआ दिखा। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अमरमणि की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के भाई धीरेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने अगर तेजी दिखाई होती उनके भाई की जान बच सकती थी। मृतक के शरीर में चोट के भी कई निशान मिले हैं। कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत का कारण डूबने से होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें