बाराबंकी। भाकियू के बैनर तले पहुंचे किसानों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया। इस दौरान करीब 20 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया तथा 13 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
मंगलवार को जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा के नेतृत्व व रक्तकोष प्रभारी डॉ. एसके शुक्ला की देखरेख में भाकियू द्वारा प्रत्येक माह होने वाला 163वां रक्तदान कैम्प किया गया। इसमें कुल 20 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया तथा जांचोपरांत 13 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल ने कहा कि रक्तदान से महान कोई दान नही है। इसमें सभी लोगों को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से रामानंद वर्मा, अवशेष कुमार, मो उबेद, आमिर खान, कुलदीप वर्मा, कृत वर्मा, मनोज राठौर, अशोक कुमार, गोविंद कुमार, शिवप्रकाश, पवन कुमार, सद्दाम व बलराम शामिल रहे। इस अवसर पर जिला संरक्षक उत्तम सिंह, जिला महामंत्री सदस्य हौसिला प्रसाद, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा, अनुपम वर्मा, रामानंद, हरीराम पाल, गिरीश आदि उपस्थित रहे।