देवा (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र देवा के सैहारा गांव में सोमवार शाम एक विवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। मृतका के पिता ने पति के खिलाफ दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे से लटकाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बैरागीपुर गांव निवासी बलदेव रावत की पुत्री प्रीती (23) का विवाह दो वर्ष पूर्व देवा क्षेत्र के माती चौकी अंतर्गत सैहारा गांव निवासी राहुल कुमार के साथ हुआ था। जिसके एक पुत्र भी है। सोमवार की देर रात प्रीती का शव साड़ी से बने फंदे से लटकता मिला। मृतका के पिता ने बताया कि एक लाख रुपये और बाइक मांगी जा रही थी। देवा कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट घटना की जांच तय करेगी। संवाद