फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। नवाबगंज रजबहा में बुधनई गांव के पास रविवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा के बुधनई गांव के पास एक लगभग 40 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव रविवार को नहर में मिला। ग्राम बुधनई के पास शव दिखते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। लोग हत्या किए जाने के बाद शव को नहर में फेंकने की चर्चा करते रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर आसपास के लोगों व राहगीरों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शव काफी पुराना होने की वजह से इसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि नहर के पानी में क्षत-विक्षत एक युवक का शव पाया गया है जोकि करीब एक हफ्ता पुराना लग रहा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें