फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी वाहन से ही यूपी आएगा मुख्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी अब जब यूपी लाया जाएगा तो उसे उसकी निजी एंबुलेंस नहीं मिल सकेगी। मुख्तार की एंबुलेंस लेने के लिए बाराबंकी पुलिस पंजाब पहुंच चुकी है और उसे कब्जे में लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। वहीं एंबुलेंस रजिस्ट्रेशन मामले में दर्ज केस में मुख्तार अंसारी समेत कई अन्य लोगों के भी नाम शामिल हो सकते हैं। पुलिस की जांच में ये सब तथ्य सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ हैदरगढ़ नवीन सिंह के नेतृत्व में एंबुलेंस मामले की जांच करने के लिए पुलिस टीम पंजाब पहुंची है। पुलिस टीम अब मुख्तार की एंबुलेंस को भी कब्जे में लेने की तैयारी कर रही है। फर्जी तरीके से बाराबंकी में रजिस्टर्ड एंबुलेंस को पुलिस कब्जे में लेकर आएगी। इससे अब जब मुख्तार को यूपी जेल लाया जाएगा तो उसके लिए सरकारी वाहन का प्रयोग होगा। एंबुलेंस मामले में मुख्तार के कई गुर्गों का भी फंसना तय माना जा रहा है।
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने जिस एंबुलेंस का इस्तेेमाल किया है, उसका बाराबंकी में गलत तरीके से रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस मामले में जांच के लिए पुलिस टीम पंजाब भेजी गई है। पुलिस एंबुलेंस को कब्जे में लेकर आएगी। इस मामले में जिनके नाम सामने आएंगे, उन पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें