फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के किनारे मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधौली (बाराबंकी)। अयोध्या हाईवे के किनारे शुक्रवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सफदरगंज चौराहे पर स्थित लेखपाल मार्केट के सामने शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। उसके चेहरे व हाथ पर चोटों के निशान थे।
स्थानीय लोगों से सूचना पाकर सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिला।
एसओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि हाईवे किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पर गाय से टकराई कार
उधौली (बाराबंकी)। गोरखपुर से लखनऊ जा रही एसयूवी लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर उधौली स्थित पक्के तालाब के पास एक गाय से टकरा गई। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
हालांकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। कार चालक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि वह शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को लेकर लखनऊ जा रहा था, रास्ते में अचानक एक गाय सामने आ गई। बचाने का प्रयास किया मगर हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें