मंगलवार शाम घर से खेत के लिए निकला था मृतक
सफदरगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में खेत के लिए निकले युवक का क्षत-विक्षत शव बुधवार की सुबह मुस्कीनगर गांव के निकट रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज कस्बा निवासी राम सजीवन कनौजिया (35) मंगलवार की शाम को घर से खेतों की ओर निकला था। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने सजीवन की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह लखनऊ अयोध्या रेलमार्ग पर ग्राम मुश्कीनगर गांव के समीप रेलवे लाइन के पास उसका क्षत-विक्षत शव मिला।
इसकी सूचना पाकर रोते बिलखते मौके पर पहुंची मां बसंती ने उसकी पहचान की। ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष बृजेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।