फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: राजस्थान के बंजारों को छुट्टा मवेशियों के साथ दबोचा

Thu, 16 Nov 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। राजस्थान से बंजारों के एक समूह ने दर्जनों छुट्टा मवेशियों को पकड़कर एक जगह पर इकट्ठा कर बांध दिया। इन मवेशियों को रात में ट्रकों से दूसरे प्रांत भेजने की तैयारी चल रही थी, तभी इसकी भनक गोसेवक संगठनों को लग गई। शिकायत पर पुलिस ने मवेशियों को गोशाला भेजने के साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर के मजरे हरबंस पुरवा के पास राजस्थान के निवासी बंजारे यहां ठहरे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बीते तीन दिनों से ये लोग छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर एक जगह एकत्र कर रहे थे। ग्रामीणों को जब शंका हुई तो उन्होंने बंजारों से इन मवेशियों को पकड़ने के बारे में पूछा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जिला गोसेवक संयोजक मनोज को दी। जानकारी पाकर मनोज अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और बंजारों से मवेशियों के पकड़ने की वजह पूछी तो वह लोग भाग खड़े हुए। बंजारों के साथ मौजूद महिला धक्का मुक्की पर आमादा हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मवेशियों को कब्जे में लेकर गोशाला में भेजवाया। साथ ही कई बंजारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
ग्रामीण रामानंद, राकेश, शंभू आदि ने बताया कि बुधवार की सुबह ये बंजारे वीडियो कॉल के जरिए जानवरों को रात में भेजने की बात कर रहे थे। इनकी भाषा भिन्न होने के कारण उनकी पूरी बात समझ में नहीं आई। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बंजारे अपने साथ जानवर रखते हैं और उन्हीं के साथ छुट्टा जानवरों को भी बांधे रखे थे। मवेशियों को गोशाला भेजकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें