फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के लिए नागालैंड गए सैनिक का ट्रेन में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। घर से नागालैंड में तैनात थल सेना की यूनिट में ड्यटी ज्वाइन करने जा रहे एक सैन्य कर्मी का शव ट्रेन में मिला है। फतेहपुर क्षेत्र के गांव नन्दनाकला का रहने वाला हवलदार संदीप कुमार अवकाश बिताने गांव आया था और छुट्टी खत्म हो जाने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने वापस नागालैंड जाने को ट्रेन से रवाना हुआ था।
विज्ञापन

नागालैंड के समीप एक रेलवे स्टेशन पर जब साफ सफाई करने को ट्रेन रुकी तो ट्रेन में सवार सेना का हवलदार मृत पाया गया। इसकी जानकारी गांव में पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार देर शाम सैनिक का शव गांव पहुंचा। मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।
विकास खंड फतेहपुर क्षेत्र के नंदनाकला निवासी संदीप कुमार करीब 17 वर्षो से थल सेना में तैनात है। मौजूदा समय में वह नागालैंड में थल सेना के जीडी हवलदार पद पर कार्यरत था। बीते दिनों वह 22 दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। अवकाश खत्म होने के बाद बीती 24 जुलाई को चारबाग स्टेशन लखनऊ से ट्रेन से अपनी रेजिमेंट जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

इसके बाद 26 जुलाई को नागालैंड से पहले एक स्टेशन पर ट्रेन में साफ सफाई करने के लिए जब ट्रेन रुकी तो सैन्य कर्मी संदीप मृत अवस्था में मिले। इसकी खबर गांव पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार शाम मृतक का शव गांव पहुंचा है लेकिन अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि सैनिक की मौत ट्रेन में कैसे हुई इसकी जांच पड़ताल नागालैंड पुलिस कर रही है।
परिवार में शोक की लहर
मृतक सैनिक के दो पुत्री अंशिका (11), बिट्टो (4) व एक पुत्र अदित्य वर्मा (15) है। बच्चो की पढ़ाई कराने के लिए उनके बच्चे व पत्नी बाराबंकी में लक्षमणपुरी कोलोनी में रहते थे। वही गांव में पिता बंशीधर व बड़े भाई शिव कुमार अपने परिवार के साथ गांव में रहते है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें