बड्डूपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र बड्डूपुर के काजी बेहटा निवासी छात्रा का शव शनिवार रात उसके कमरे में ही दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। परिवारीजनों ने बताया कि छात्रा खाना खाने के बाद कमरे में लेटने चली गई थी।
घटना के समय घर पर सिर्फ मृतका की मां व एक छोटा भाई ही मौजूद थे जो घर की दूसरी मंजिल पर थे। एसओ गजेंद्र प्रताप ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।