फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटनास्थल से ढाई किमी. दूर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। नहर में डूबे एक युवक का शव 48 घंटे बाद घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर नूरपुर गांव के पास से मिला। उसे पीएसी के गोताखोरों ने तलाश किया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मक्कापुरवा निवासी बलराम वर्मा सोमवार को अपने घर से टिकैतनगर बैंक जाने के लिए निकला था। सेमोर गांव के पास शारदा सहायक नहर पर रेलिंग विहीन पुल पर संतुलन बिगड़ने से बलराम बाइक समेत नहर में गिर गया था। आसपास के ग्रामीणों ने कुछ देर बाद बाइक को नहर से निकाल लिया था। लेकिन युवक का कहीं पता न लगने पर पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर नहर में सर्च अभियान चलाया गया था।
घटना के अगले दिन बुधवार को भी जब युवक का शव नहीं मिला तो गोताखोरों ने सर्च अभियान को आगे बढ़ाते हुए तीन किलोमीटर तक खोजबीन शुरू की। दोपहर के वक्त घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर नूरपुर गाव के पास युवक का शव मिला। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महिला के शव की हुई पहचान
कुर्सी। गेहूं के खेत में अज्ञात महिला के मिले शव की बुधवार को शिनाख्त हो गई है। महिला टिकैतगंज कस्बे की रहने वाली थी। कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को टिकैतगंज-चकिया मार्ग पर ग्राम बसारा स्थित गेहूं के खेत में एक महिला का शव मिला था। शव करीब पंद्रह दिन पुराना होने के चलते सड़ चुका था। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे।
बुधवार को शव की शिनाख्त मृतका के पति मिठाई लाल निवासी टिकैतगंज ने अपनी पत्नी कमला देवी (65) के रूप में की है। मृतका का पति पत्थरों को काटने का काम करता है। पति मिठाई लाल ने बताया कि महिला मनोरोगी थी। जो हफ्तों घर से लापता रहती थी। इधर-उधर खाना मांग कर खा लेती थी। पति ने थाने में गुमशुदगी की सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें