फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव

Sun, 27 Oct 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद/कुर्सी। (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र जहांगीराबाद व कुर्सी में दो युवकों के शव फंदे से लटके पाए गए। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गुलरहिया निवासी अमन कुमार (22) का शव शुक्रवार देर रात उसी के घर में कमरे के अंदर साड़ी से बने फंदे से लटका पाया गया। उसके भाई नवनीत के अनुसार अमन समूह चलता था जिसमें जमा पैसों के लिए कुछ लोग भाई को प्रताड़ित करते थे।

अमन शुक्रवार की शाम अपनी ससुराल से लौटा था, खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। मां बिंदेश्वरी ने कमरे में शव लटका देखा तो बेहोश हो गई। एसएचओ गीता द्विवेदी ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, कुर्सी थाना क्षेत्र के ठकुरामऊ गांव के बाहर झाड़ियों में शनिवार सुबह एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटकता मिला। खेत जा रहे किसानों ने शव देखा। कुछ ही देर में भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान सीतापुर जिले के कठवा थाना अटरिया निवासी मिथलेश (24) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मिथलेश लखनऊ में मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें