समाधान दिवस पर शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी। संवाद
बाराबंकी। थानों व कोतवाली आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को 163 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से 81 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही पक्षकारों की संतुष्टि के आधार पर कराया गया। बचे हुए 82 मामलों के समयबद्ध निस्तारण के लिए थानावार तीन टीमें गठित की गई है। इस दौरान अधिकतर मामले भूमि विवाद व पुलिस से जुड़े रहे। इस दौरान डीएम सत्येन्द्र कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने शहर कोतवाली में पहुंच कर पीड़ितों की समस्याओं को सुना। कोठी थाने में सुनवाई को पहुंची नायब तहसीलदार गरिमा भार्गव के ने 11 शिकायतों की सुनवाई कर उन्हें निस्तारित किया। एसपी ने बताया कि बचे हुए मामलों के निस्तारण के लिए थानावार स्तर पर 72 टीमें गठित की गई हैं।