फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर चला धूप-छांव का खेल

Thu, 18 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को भी अच्छा रहा। दिन भर धूप व छांव का खेल चला। बीच-बीच हुई रिमझिम बारिश ने मौसम को और सुहावना बना दिया। शाम को आसमान साफ रहा। बह रही हवाओं से लोगों ने राहत मिली। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज सुहावना रहा। सुबह आसमान में घनघोर बादल छाए रहे तो कुछ देर बाद धूप खिली। जिससे कुछ उमस बढ़ी रही। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आसमान में एक बार फिर से घनघोर बादल घिर आए।

रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बच्चों व बड़ों में मौसम का भरपूर आनंद लिया। लेकिन कुछ ही देर में फिर से आसमान बिलकुल साफ हो गया। लेकिन बह रही हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


शाम को आसमान साफ रहा। जिससे धूप खिली रही। बह रही हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की। बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूननतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

आर्र्दता अधिकतम 88 व न्यूनतम 70 फीसद रही। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विज्ञान विभाग के प्रभारी मौसम पर्यवेक्षक/ डाटा रिकॉर्डर योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहें। जगह-जगह बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें