परिवारीजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम ऐनुद्दीनपुर निवासी संदीप कुमार (28) पुत्र तेजराम रविवार की सुबह अपने घर पर टीवी देख रहा था।
अचानक टीवी में आई तकनीकि खराबी को सही करने लगा। वह स्विच ऑफ करना भूल गया और टीवी खोलकर सही करने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों ने करंट लगा देखा तो केबिल खींचकर उसे छुड़ाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिवारीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहम्मदपुर खाला थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस सिर्फ शव का पोस्टमार्टम करा रही है। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।