फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की खिड़की में उतरा करंट, छात्रा चिपकी

Sat, 12 Aug 2017 11:36 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
करंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जैदपुर नगर पंचायत कार्यालय के बगल स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में सुबह स्कूल खुलते ही एक छात्रा खिड़की में करंट उतरने के कारण चिपक गई। यह देख दूसरे बच्चे चिल्लाते हुए भागने लगे। प्रधानाध्यापिका ने लाठी से बच्ची को छुड़ाया। स्कूल में करंट उतरने के डर से बच्चे डरे सहमे हुए हैं।  
विज्ञापन


हरख ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय प्रथम जैदपुर नगर पंचायत कार्यालय के बगल में है। जहां पर 165 बच्चे पंजीकृत हैं। शनिवार की सुबह स्कूल खुला और जैसे ही बच्ची स्कूल के कक्षा चार में अंदर बैग रखने गई तो उसको वहां पर झुनझुनाहट लगी। 7 साल की मुुस्कान पुत्री शैलेन्द्र कुमार खिड़की पकड़कर कर बाहर की ओर झांकने लगी।

तभी वह उसमें चिपक गई । बच्ची को चिल्लाता देख कर सभी बच्चे भी चिल्लाने लगे और भागने लगे। प्रधानाध्यापिका शहनाज बानो ने एक लाठी से किसी तरह से बच्ची को छुड़ाया। निजी कर्मचारी से लाइन को कटवाया गया।  
विज्ञापन


खंभेे से प्राथमिक विद्यालय तक आया केबल कटा हुआ था। जिसको बदलवाने के लिए प्रधानाध्यापिका ने पावर कार्पोरेशन में शिकायत भी की थी। मिड-डे मील का कार्य देख रहे नगर पंचायत के कर्मचारी सरबजीत से भी तार सही कराने को कहा था लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया गया। - अजय गुप्त मौर्य, बीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें