फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन सतर्क

Sat, 12 Aug 2017 11:32 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे करने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। भले ही सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर कोई लिखित कार्यक्रम अभी न आया हो लेकिन जिला प्रशासन से लेकर क्षेत्रीय विधायक तक अपनी ओर से हर प्रकार की तैयारियां पूरी करने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कल रविवार को जिले बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हेतमापुर में हवाई दौरा करने की सुगबुगाहट है। जानकारी के बाद जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने शाम को हेतमापुर के निकट जहां पर हैलीपैड बनाया जा रहा है वहां पर पहुंच स्थित का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे करेंगे, इसकी जानकारी मिली है लेकिन अभी तक लिखित कार्यक्रम नहीं आया है। फिर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यदि मुख्यमंत्री आएंगे तो बंधे पर बसे लोगों में राहत सामग्री का वितरण कराने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने सीएम के संभावित कार्यक्रम में कोई चूक न होने पाए, इसके लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें