फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ेल रजबहा कटने से 100 बीघा फसल डूबी, गांवों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। बड़ेल रबजहा कटने से किसानों की करीब सौ बीघे फसल डूब गई और पानी तीन गांवों तक पहुंच गया। इससे तीन गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। परेशान ग्रामीण करीब 36 घंटे तक नहर की मरम्मत की कोशिश में लगे रहे। शनिवार को मौके पर पहुंचे सिंचाई व राजस्व विभाग केे कर्मचारियों ने रजबहा पटरी की मरम्मत कराई। बताया जाता है कि नहर किसी ने जानबूझकर काटी थी जिस पर एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बंकी ब्लॉक व मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनचक मजरे सुल्तानपुर के पास से गुजरी बड़ेल रजबहा की पटरी बृहस्पतिवार शाम कट गई। कुछ ही देर में पानी खेतों से होता हुआ गांव के अंदर तक पहुंच गया। केवल रोशनचक ही नहीं कबीरपुर व हजरतपुर गांवों में पानी भरने लगा। इन गांवों के बाहर चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा था।
रोशनचक में गांव के चारों ओर पानी भरने से लोगों का निकलना मुुश्किल हो गया। रोशनचक के किसान रामविलास, रामसुमिरन, रामहर्ष, सुंदरलाल, जगमोहन प्रसाद, राममनोहर, देशराज समेत तीन दर्जन किसानों की 100 बीघा से अधिक धान व अन्य फसल डूब गई। शुक्रवार को गांव वालों ने स्वयं रजबहा की पटरी बांधने के प्रयास किया मगर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

शनिवार को भी हालात नहीं सुधरने पर लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नहर व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मजदूर लगाकर रजबहा की पटरी की मरम्मत कराई तो पानी आना बंद हुआ। हालांकि, गांवों के चारों ओर पानी अभी भरा है। फसल के नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। इस बाबत अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश वर्मा ने बताया कि रजबहा की पटरी अपने आप नहीं टूटी बल्कि काटी गई है। सींचपाल को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें