फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर बाग में फेंका युवक का शव

Wed, 06 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हड़ौरा गांव के पास स्थित बाग में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने देखा तो उसके सिर व शरीर पर कई चोट के निशान थे। जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना स्थल नगर कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण लौट आई। मृतक के भाई ने नगर कोतवाली पुलिस को भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम केसरुआ मजरे मुर्तजानगर निवासी संतराम (42) पुत्र रामनाथ ने हड़ौरा गांव के बाहर मछली पालने के लिए पट्टे का तालाब ले रखा था। मंगलवार रात को संतराम अपने घर वालों को बताकर गया हुआ था कि नहर से तालाब में पानी भरना है। लेकिन देर रात घर नहीं लौटा तो घरवालों ने समझा तालाब पर सो गया होगा। सुबह उसका भाई बृजलाल तालाब की तरफ गया तोे देखा कि नहर के किनारे लगी बाग के पास उसका शव पड़ा है। उसके आसपास आम बिखरे पड़े थे। उसके सिर में गंभीर चोटें थीं।

मृतक के भाई ने मामले की सूचना सबसे पहले जहांगीराबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल नगर कोतवाली क्षेत्र का बता वापस लौट आई। कुछ देर बाद नगर कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


6 दिन पूर्व हुआ था बाग वालों से विवाद
मृतक के भाई बृजलाल ने बताया कि 6 दिन पूर्व बाग के अंदर होकर निकलने को लेकर बाग की रखवाली करने वाले लोगों से कहासुनी हुई थी। शव के पास आम छोड़कर चोरी का आरोप लगाने के लिए ऐसा किया गया। सुबह जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तो बाग में कोई भी मौजूद नहीं था जबकि एक दर्जन कैरटों में आम रखे थे। 
विज्ञापन


अज्ञात लोगों के खिलाफ मृतक के भाई ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
-बीपी यादव, शहर कोतवाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें