फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Sun, 09 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
असंद्रा के वनपुरवा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है। वारदात के बाद सीओ व एसओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

थाना असंद्रा क्षेत्र के वनपुरवा गांव निवासी अंजू सिंह (25) पत्नी संदीप सिंह का शव रविवार सुबह उनके घर में कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


मृतका के पिता हरिबहादुर सिंह निवासी ग्राम अमराई गांव थाना मवई जनपद फैजाबाद ने बेटी की हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता का कहना है कि उन्होंने मई 2013 में पुत्री का विवाह किया था और उस समय काफी खर्च भी हुआ था।

इनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन विवाहिता को कम दहेज लाने की बात कहकर अक्सर ताना देते व प्रताड़ित करते थे। इन्हीं सब बातों को लेकर पुत्री की हत्या करने की बात कहते हुए पति, सास, ससुर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें