बाराबंकी से कोठी जा रही मैजिक में रविवार को एक 62 वर्षीय महिला वाहन के अंदर ही बेहोश हो गई। कोठी में सवारियां उतारते समय चालक ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना कोठी पुलिस को दी। महिला को बेहोश देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पहुंचाया और मदारपुर इसकी सूचना भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया फिर भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक महिला के मुंह से झाग निकल रहा था। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित ने बताया कि महिला जहरखुरानी का शिकार हुई है। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।