फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या कर पेट्रोल से जलाया शव

Wed, 08 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक युवती (22) की हत्या करने के बाद उसके शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। बुधवार सुबह रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे अंदेपुर मोड़ के पास झाड़ियों में युवती का अधजला शव बरामद मिला है। चेहरा पूरी तरह से जल जाने से युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के पास से एक बोतल में पेट्रोल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह पर करने के बाद शव यहां फेंका गया है। पुलिस दुराचार की आशंका से इंकार नहीं कर रही है।

पुलिस ने मामले मेें अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन धाराओं का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में अंदेपुर गांव के मोड़ के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में बुधवार सुबह एक युवती का जला शव पड़ा होने पर लोगोें की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी शफीक अहमद, सीओ आरपी सिंह व कोतवाल टीपी सिंह ने मौके का जायजा लिया। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में पता नहीं लग सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें