सतरिख के भगवानपुर नेवली गांव में रविवार शाम को एक युवती ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
सतरिख के भगवानपुर नेवली गांव निवासी रामसनेही वर्मा की पुत्री कुमकुम वर्मा (19) ने रविवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जिस समय कुमकुम ने फांसी लगाई परिवार के सभी लोग खेत गए थे। मामले की जानकारी होते ही परिवारीजनों ने आनन-फानन में कुमकुम का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि उन्हें मामले में कोई सूचना नहीं मिली है।