फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक ढाबे के इर्द गिर्द अटकी शक की सुई

Sun, 25 Oct 2015 11:14 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी का शार्प शूटर रईस सिद्दीकी की फरारी के मामले में लखनऊ जिले के सैनिक ढाबे पर अब जांच एजेंसियों की सुई अटक गई है।  जहां खाना खाने को लेकर प्रीजेन वैन के जवानों में मतभेद उभरे थे।  कहीं इसी बात का फायदा उठाकर रईस सिद्दीकी अपने मकसद मे कामयाब तो नहीं हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को वाराणसी से जिला कारागार बरेली शिफ्ट होते समय शार्प शूटर रईस सिद्दीकी पुत्र इश्त्यिाक सिद्दीकी निवासी खालिसपुरा थाना दशाश्वमेध घाट वाराणसी जो रोजा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर लघुशंका के बहाने उतरा और सिपाही राजकुमार सिंह को धकियाकर मय हथकड़ी के फरार हो गया था।
इस मामले में प्रीजेन वैन सुरक्षा प्रभारी आद्या प्रसाद यादव की तहरीर पर रईस सिद्दीकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और बाद में इस मामले को तरमीम करते हुए पुलिस ने रईस सिद्दीकी की सुरक्षा में जुड़े पांच जवानों को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया था जिनकी बाद में न्यायालय से जमानत हो गई।
विज्ञापन

इस पूरे मामले में जांच एजेंसी के सामने लखनऊ से करीब 15 किमी पहले स्थित एक सैनिक ढाबे को चिन्हित किया गया है, जिसकी पहचान की जा रही है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे इस ढाबे पर खाना खाने को लेकर प्रीजेन वैन के जवानों में मतभेद उभरे थे। अधिकतर जवान यहां खाना न खाने की बात कर रहे है, लेकिन पुलिस के अधिकारी इस बात को भी खंगाल रहे हैं कही सैनिक ढावा पर तो रईस की फरारी की योजना को अंतिम रूप नही दिया गया । इस मामले मे पुलिस की एक टीम लखनऊ रवाना हो गई है, लेकिन उसकी इस जांच को बेहद गोपनीय रखा गया है और पुलिस की टीमें सैनिक ढाबे का इनपुट हासिल करने में जुटी हैं।
पिछले तीन दिनों में वाराणसी और शाहजहांपुर की दो दो टीमों ने रईस सिद्दीकी के ठिकानों पर शिकंजा कसा है और सर्विलांस के जरिए भी उसके ठिकानों को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा कानपुर के उसके एक सहयोगी का नाम भी सामने आ रहा है, लेकिन इतना सब होने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें