फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता को जलाकर मार डाला

Wed, 02 Dec 2015 10:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने एक नवविवाहिता को जलाकर मार डाला। रामनगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव में हुई इस वारदात में गंभीर रूप से झुलसी युवती ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर पुत्री को जान से मारने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने पति व सास, ससुर समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतका के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है।
रामनगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव की रहने वाली गीता वर्मा (22) पत्नी संतोष वर्मा मंगलवार की देर रात ससुराल में किसी कारण से लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। ससुरालीजनों ने विवाहिता को आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया पर हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में विवाहिता ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया।

 मामले की जानकारी पर पहुंची मृतका की मां कृष्णा देवी पत्नी राम कुमार निवासी जतौरा थाना जरवल रोड बहराइच ने पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मृतका की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने छह माह पूर्व अपनी पुत्री का विवाह काफी धूमधाम से किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन उसे कम दहेज लाने की बात लेकर ताना दे रहे थे और इसी के चलते उसकी आग से जलाकर ससुरालीजनों ने हत्या कर दी है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति संतोष, ससुर अवधेश, सास राम कुमारी, देवर चंदेश्वर, ननद सुमन व एक अन्य के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें