फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढहने से एक की मौत

Thu, 04 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला के ग्राम बैलामऊ में बुधवार को छप्पर चढ़ाते समय पक्की दीवार ढह गई। इससे छप्पर व मलबे में दबकर गांव के ही सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से सभी घायलाें को मलबे से निकाला। घायलों को सीएचसी फतेहपुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में एक की मौत हो गई। अन्य घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला के ग्राम बैलामऊ निवासी विनीत कुमार ने बुधवार सुबह  छप्पर चढ़ाने के लिए गांव के कुछ लोगों को बुलाया था। करीब 20-25 लोग छप्पर चढ़ाने के लिए जुटे थे। मगर छप्पर रखते ही पक्की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। गांव के ही उमेश, कमलेश कुमार, असलम, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, इंद्रेश व विनीत मलबे में दब गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया। शोरशराबा सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर जुट गए और मलबा हटवाकर घायलों को निकाला गया।

गांव के लोग घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उमेश (38) पुत्र रामखेलावन की मौत हो गई। अन्य घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ मोहम्मदपुर खाला रिजवान अब्बास ने बताया कि छप्पर चढ़ाते वक्त हादसा हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें