फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को रुपये बांटने पर मारपीट, फायरिंग

Sat, 05 Dec 2015 11:52 PM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धौर ब्लॉक के सरसा गांव में शनिवार सुबह वोटरों को रुपये बांटने को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ ही फायरिंग भी हुई। इसमें गोली लगने से दो लोग और मारपीट में सात लोग घायल हुए हैं। घटना की खबर पाकर डीएम व एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों के दस-दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

सिद्धौर ब्लॉक के कोठी थाना क्षेत्र के सरसा गांव में ममता सिंह पत्नी अश्वनी सिंह व अंकिता सिंह पत्नी विवेक सिंह प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे विवेक सिंह समर्थकों के साथ गांव में वोटरों के घर जनसंपर्क कर रहे थे, तभी वहां पर अश्वनी सिंह समर्थकों समेत पहुंच गए और विवेक पर वोटरों को रिझाने के लिए रुपये बांटने का आरोप लगाया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट व पथराव शुुरू हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों से कई राउंड फायरिंग भी की गई। इसमें गोली लगने से एक पक्ष के रवींद्र सिंह (20) पुत्र शिवप्रसाद सिंह व दूसरे पक्ष के उत्तम सिंह (17) पुत्र गुड्डू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मारपीट व पथराव में एक पक्ष के दिनेश सिंह (35), अंकित सिंह (18), अवधेश बहादुर सिंह (65) व अजीत सिंह (25) और दूसरे पक्ष के संजय सिंह (35), हवलदार सिंह (34) व विक्की सिंह (35) घायल हो गए।
विज्ञापन


सरसा गांव में मारपीट व फायरिंग की खबर मिलते ही डीएम योगेश्वर राम मिश्र व एसपी अब्दुल हमीद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। झगड़ा कर रहे लोगों के साथ ही मौके पर जमा भीड़ पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। इसके बाद पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के दस-दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें एक पक्ष से संजय सिंह, विवेक सिंह, विक्की सिंह, अमर बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, हवलदार सिंह, अंकुर सिंह आदि व दूसरे पक्ष के अश्विनी सिंह, दुर्गेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, पंकज सिंह, दिनेश सिंह, सौरव सिंह आदि शामिल हैं। मारपीट करने वालों में प्रधान प्रत्याशी ममता सिंह का पक्ष सपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह व पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह के रिश्तेदार बताए जाते हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ समान कार्रवाई की है। एसओ कोठी वकील सिंह यादव का कहना है कि दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें