फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स चोरी करते दो महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा

Sat, 26 Dec 2015 11:47 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरसेल स्थित मां दुर्गा मंदिर में शनिवार को पांच महिलाओं का एक गैंग पर्स चोरी, गहने व जेब काटते पकड़ा गया। तीन महिलाएं ग्रामीणों को चकमा देकर भाग गईं। दो महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन माह पूर्व इस मेले में महिलाओं को जेवर चोरी करते पकड़ा गया था। उसके बावजूद भी मेले में पुलिस की ड्यूटी नहीं लगाई जाती है।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के गुरसेल स्थित मां दुर्गा के मंदिर में शनिवार को पूर्णमासी के दिन लगने वाले मेले में हजारों की संख्या में श्रद्वालु आए थे। भीड़ में पांच महिलाओं का एक गिरोह मेले में आई महिलाओं का पर्स व जेवरात पर हाथ साफ कर रही थी। बड़ेल से आई एक महिला शकुंतला देवी की गले की चेन अचानक गायब हुई तो उसने पड़ोस से निकली एक महिला को पकड़ा तो वह चेन छोड़कर भीड़ में भाग निकली।

हंगामा होने पर लोगों ने पांच महिलाओं को पकड़ लिया। जिनमें से तीन महिलाएं भाग निकलीं। दो को पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ी गई उनके पास से दो पर्स, दो मोबाइल, एक सोने की चेन बरामद हुई। दोनों महिलाओं ने अपना नाम मीना पत्नी नत्थू व पुष्पा देवी पत्नी निरहू निवासी रमवापुर तेलवारी थाना रामनगर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें