अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। असंद्रा के ग्राम कुंवरपुर निवासी राकेश कुमार (13) पुत्र मोतीलाल बुधवार को दो बच्चों का एडमीशन कराने एक स्कूल गया था।
वहां से से तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। मवैया गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में उसने बाइक कच्ची में उतार दी। लेकिन फिसलने के कारण वो बाइक समेत ख्ंाती में गिर गया।
बाद में उसके घर वाले उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घरवाले उसे ट्रामा न ले जाकर जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को अस्पताल के कर्मचारी पोस्टमार्टम के लिए जब तक ले जाते इससे पहले परिवारीजन निजी वाहन से शव लेकर भाग गए। वहीं रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के कोटवा सड़क कस्बे के समीप मंलवार की देर रात हाईवे पर पैदल जा रही 35 वर्षीय एक महिला को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस महिला को मानसिक विक्षिप्त बता रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ट्रक पलटा, खलासी जख्मीः सूरतगंज कस्बे से 220 बोरी सीमेंट लादकर जा रहा एक ट्रक बुधवार सुबह बरैया चौराहे के पास कच्चे रास्ते में पहिया उतरने से पलट गया। ट्रक चालक सुरेश शर्मा हादसे से पहले ही कूद गया लेकिन उसमें बैठा खलासी संजय पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने उपचार के लिए सीएचसी सूरतगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया।