अलग-अलग थाना इलाकों में हुए हादसों में एक अधेड़ की छत से गिरकर मृत्यु हो गई। वहीं एक वृद्घा महिला की छप्पर के नीचे दबकर मौत हो गई। अधेड़ के शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि वृद्घा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ये दोनों हादसे शहर व फतेहपुर कोतवाली इलाके में हुईं।
पहला हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां पर मंझपुरवा निवासी बुद्घृ यादव(50) बृहस्पतिवार की भोर घर की छत से नीचे उतर रहे थे, अचानक पैर फिसलने से वह नीचे जमीन पर आ गिरे। इस हादसे में बुद्वू की मौके पर ही मौत हो गई। नगर पंचायत चेयरमैन अंशु सिंह ने मौके पर जाकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही अंतिम संस्कार करवा दिया है। वहीं दूसरा हादसा फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर में हुआ। यहां पर हरदेई(70) बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी, तभी कच्ची दीवार पर रखा छप्पर ढह गया। हादसे में छप्पर के मलबे में दबकर वृद्घा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर तहसीलदार उमेश सिंह पहुुंचे और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की बात कही।