बर्तन धोने का पानी रोड पर बहने के कारण हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को घायल हो गए। मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने सभी घायलों को लाकर सीएचसी में भर्ती कराया है।
जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जिनमें एक की हालत नाजुक देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेसवा में मंगलवार को दिन में 12 बजे घर के बाहर कमरजहां उर्फ अमीरूल बर्तन मांज रही थी। जिसका पानी सड़क पर बहने लगा था। उसी बीच घर के सामने रहने वाले सुशील अपनी गाड़ी निकाल रहे थे।
जिस पर पानी की छीटें पड़ गईं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले जमकर कहासुनी हुई। उसके बाद लाठी डंडों व बर्तनों से एक दूसरे से मारपीट करने गले। जिसमें एक पक्ष के इमदाद (30) शहजाद (58) कमरजहां उर्फ कमरूल (25) व फूलबानो (38) घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष के बाल गोबिंद (50) पिन्टू (32) सुशील कुमार(36) अनिल कुमार (25) घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के आधा दर्जन घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिसमें इमदाद के सर पर गहरी चोट लगने के कारण हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है।
प्रभारी थानाध्यक्ष राशिद खान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पानी सड़क पर बहने कोे लेकर मारपीट हुई है। एक पक्ष का एक व्यक्ति थाने का चौकीदार है जिसको भी चोट लगी है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मेड़ बांधने के ववाद में बुजुर्ग का तोड़ा हाथ
जैदपुर। थाना क्षेत्र के ही ग्राम कजियापुर में खेत की मेड़ बांधने को लेकर दो पक्षों की मारपीट में नौमीलाल (60) के हाथ पर विपक्षी गुड्डू द्वारा लाठी मारने से उसका दाहिना हाथ टूट गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को लाकर सीएचसी में भर्ती कराया है। आरोपी के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।