हाइवे किनारे बने दो मॉडल शॉप की शटर तोड़ कर बीती रात चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया। सुबह लोगों की सुचना पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उधौली में हाइवे के किनारे स्थित आर्यावृत ग्रामीण बैंक से चंद कदमों की दूरी पर दो मॉडल शाप का शटर तोड़ कर चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया।
दुकान संचालक तेजकुमार व बनवारी लाल ने बताया कि रात करीब दस बजे दुकान बंद की थी। सब सामान्य था। सुबह लोगों ने टूटा शटर देख कर लोगों ने चोरी की सूचना दी थी। दोनों ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पूरे मामले की जानकारी अनुुुज्ञापी गोरखनाथ जायसवाल व देवेंद्र जायसवाल को दी। तेज कुमार ने बताया कि दुकान से 12860 रुपये नगद व 22 पेटी बियर दुकान से गायब है। जिसकी कीमत 75 हजार रुपये है।
मॉडल शॉप के संचालक बनवारीलाल ने बताया कि चोर 12 पेटी शराब व दस हजार नगदी गायब है। शराब की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये है। ग्रामीणों ने बताया कि बैंक होने के चलते और हाइवे पर पेट्रोलिंग में एक दारोगा व एक सिपाही की ड्यूटी रहती है। पीड़ितों ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि रात लगभग 3 बजे जब वह गस्त पर था तो सभी दुकानों में टार्च लगाकर देखा गया तब तक सब सामान्य था। चोरी रात तीन बजे के बाद हुई है। अभी किसी ओर से तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
घर में घुसकर एक लाख की चोरी
ग्राम भुड़कुला में बीतीरात छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए चोरों ने कमरे के दरवाजे व बक्सा का ताला तोड़ कर नगदी व जेवर समेत करीब एक लाख का माल पार कर दिया।
पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम भुड़कुला निवासी अंबरीष सिंह अपने परिवार की साथ बरामदा में सो रहे थे। शनिवार की रात चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे। कमरे के दरवाजे व बक्सा का ताला तोड़ चोर करीब 15 हजार रुपये की नगदी व 80 हजार का जेवर व सामान उठा ले गए। चोर अपने साथ बक्सा भी उठा कर ले गए। रविवार की सुबह टूटा ताला व बिखरा सामान देेख कर लोगों को चोरी की जानकारी हुई। चोरी गया बक्सा गांव के बाहर खेत में मिला। पीड़ित अंबरीष ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।