फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों मेें दो की मौत, 9 घायल

Tue, 23 Feb 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात व मंगलवार सुबह हुए दो सड़क हादसों में रिलायंस के एक कर्मचारी समेत दो लोगाें की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा बड्डूपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तिलक समारोह में जा रही कार पलटने से उसमें सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शहर की आवास विकास कॉलोनी विकास भवन मार्ग निवासी विमल कुमार शर्मा (27) पुत्र शिवशंकर शर्मा सोमवार रात रामनगर में किसी वैवाहिक समारोह में गए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मसौली थाना क्षेत्र मेें सहावपुर के पास विमल सड़क किनारे पुलिया से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल विमल को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरे हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में देवा मार्ग पर रिलायंस कंपनी के सामने हुआ। यहां पर कंपनी के ही कर्मचारी शहर की आवास विकास कॉलोनी योगाश्रम मार्ग निवासी सुधीर सिंह (40) पुत्र बीरेंद्र सिंह व इसी    मोहल्ले में रहने वाले रिलायंस कर्मी संजय सिंह (35) मंगलवार सुबह एक ही बाइक में ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी रिलायंस कंपनी के बाहर खड़े ट्रक में इनकी बाइक पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में जहां सुधीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, गंभीर रूप से घायल संजय सिंह को ट्रॉमा सेेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस की मानें तो हादसे के समय सुधीर हेलमेट पहने थे, मगर टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट टूट गया और सिर में गंभीर चोट आने से   उनकी मौत हो गई। हादसों में मृत दोनों लोगों का पुलिस ने पोस्टमार्टम   कराया है।

वहीं, फतेहपुर नौरंगाबाद से सोमवार देर रात तिलक समारोह में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में कतुरीकला गांव के पास हुए इस हादसे में कार सवार शिवेंद्र कुमार, शिवसाथी, फकीरे लाल, अनिल कुमार, यददेव, अमरेश कुमार व राम मनोरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

इसी तरह रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में भिटरिया निवासी श्रवण कुमार को अज्ञात कार ने मंगलवार दोपहर टक्कर मार दी। घर के पास हुए इस हादसे में घायल श्रवण कुमार को सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें