फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्ष भिड़े, लाठियां व चलीं गोलियां, पांच जख्मी

Sun, 15 Oct 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्मित विद्यालय के कमरे में रखे भूसे को हटवाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्ष में जमकर लाठी-डंडे चले। बवाल बढ़ने पर एक पक्ष ने लाइसेंसी असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज मामले की जांच शुरू की है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है। दोनों पक्ष से पांच-पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

                        
घटना थाना क्षेत्र टिकैतनगर के ग्राम टांडा में रविवार सुबह गांव के प्रधान दुर्गा प्रसाद सिंह के पुत्र अनिल सिंह व शिव वरदान सिंह अपने साथियों के साथ शेर बहादुर के घर पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय से रखे भूसे को तुरंत निकालने का दबाव बनाने लगे। शेरबहादुर सिंह ने दो दिन बाद ही खाली करने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में गाली, गलौज व मारपीट के बीच जमकर लाठियां चली।

इसमें एक पक्ष के शेर बहादुर सिंह व अजय प्रताप सिंह व दूसरे पक्ष से अनिल सिंह गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया पुलिस को सूचना दी गई पर जब तक वह मौके पर पहुंचती दोबारा प्रधान पत्र के लोगों ने लाइसेंसी असलहों से लैस होकर गांव पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


दोनाली बंदूक से फायर कर दिया जिससे शेरबहादुर पक्ष के हरजीत सिंह के हाथ में गोली लग गई। दूसरे पक्ष से भी चली गोली में शिववरदान सिंह के भी पैर में छर्रे लगे है। घायलों को सीएचसी भेजा गया जहां से शिव वरदान सिंह, शेरबहादुर सिंह, अजय प्रताप सिंह, हरजीत सिंह को  जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।        
                     
एसओ नीरज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों में चर्चा है कि घटना के दौरान प्रधान पुत्र वरदान सिंह ने षड़यंत्र रचते हुए गांव के बाहर स्थिति बाग में पहुंचकर अपने ही पैर में टाट का बोरा बांधकर खुद के लाइसेंसी असलहे से फायर कर लिया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्ष के पांच-पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।                          
               
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के टांडा गांव में नवनिर्मित विद्यालय में रखे भूसे को हटाने के लिए दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की गई है। स्थानीय पुलिस को पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। - शशीकांत तिवारी, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें