फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़े दो पक्ष, 25 पर रिपोर्ट

Tue, 03 Oct 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जैदपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में ताजिया का जुलूस निकलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें पहला विवाद बलछट गांव में रास्ते पर जुलूस निकालने के लिए हुआ। मारपीट में दो लोग को चोट लगी है। उसके दो घंटे बाद दूसरा विवाद पनिहल गांव में जुलूस निकलने में पेड़ की एक डाल काटने के बाद हुआ।

जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईट पत्थर से हमला कर दिया था। जिसमें कई लोगों को चोट आई थी। किन्तु दो लोगों को गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट करने की धारा में 15 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों के नाम मुकदमा दर्ज किया है।       
विज्ञापन


अमन के माहौल में नफरत की चिंगारी की दहशत से न्यौछना गांवों 30 परिवार के लोगों ने गांवों से पलायन कर लिया है। मंगलवार को गांव से एक समुदाय के दो सौ के करीब लोगों ने गांव छोड़ अपने रिश्तेदारों के यह अपनी सुरक्षित जगह पर चले गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला प्रशासन को एक समुदाय द्वारा गांव से पलायन की सूचना मिलने के बाद पुलिस अपर अधीक्षक शशीकांत तिवारी ने घर छोड़कर जा रहे परिवार के लोगों से मुलाकात की और उनको सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया था। लेकिन गांव में खराब हुए माहौल के बाद अब लोग एक पल भी रुकना नहीं चाहते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें