फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर साले को बुला बलि देने का प्रयास

Sat, 18 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
ससुराल से अपने साले को बुलाकर जीजा द्वारा एक मंदिर पर उसकी बलि देने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों के आने से जीजा साले को लेकर भाग निकला। पुलिस से बचने के लिए जीजा अपने साले को ससुराल के गांव में बाहर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने अभी मामले की जानकारी से इंकार किया है। वहीं पीड़ित बच्चे के परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


रामनगर थानाक्षेत्र के गर्री गांव निवासी शिवानंद(13) पुत्र पुन्नीलाल को उसका जीजा भागीरथ निवासी मरकामऊ कोतवाली बदोसराय दो दिन पहले अपने साथ बुलाकर घर लाया था। शनिवार को भागीरथ साले शिवानंद को लेकर क्षेत्र में ही अमरा कटेहरा देवी मंदिर के पास लेकर पहुंचा।

यहां पर जंगल की झाड़ियों में पूजा पाठ का सामान भी रखा था। इस बीच यहां के ग्रामीणों को भनक लगी कि मंदिर के पास जंगल में बच्चे की बलि दी जा रही है। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ आती देख भागीरथ अपने साले शिवानंद को लेकर भाग निकला और उसे गर्री गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


शिवानंद के पिता पुन्नीलाल ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। बदोसराय कोतवाली प्रभारी संजय यादव का कहना है कि मामले की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें