फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में व्यापारी व शिक्षक की गई जान, 17 घायल

Sun, 05 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में रामनगर मार्ग पर रानीबाजार के निकट हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एटा जिले के निवासी एक पशु व्यापारी व श्रावस्ती जिले में तैनात एक शिक्षक की मौत हो गई व 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पहला सड़क हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में फैजाबाद जिले के बॉर्डर पर पड़ने वाले रानीमऊ गांव के समीप हुआ। जहां पर रविवार की सुबह फैजाबाद जिले के जुबेरगंज बाजार पशु व्यापारियों को लेकर जा रही एक डीसीएम अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में पशु व्यापारी एटा जिले के बहादुरगंज निवासी दुर्वेश (25) पुत्र दलवीर सिंह की मौत हो गई जबकि उनके साथी नरेन्द्र सिंह, मनोज, विमलेश, कृष्ण यादव, आशीष, शुभम, रोहित, श्रीचंद, भोलानाथ समेत दस लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया है। बताते है कि डीसीएम में करीब 35 लोग सवार थे लेकिन अन्य किसी को चोट नहीं पहुंची है। दूसरा सड़क हादसा कोठी थाना क्षेत्र में हुआ।

जहां रविवार की दोपहर बाइक से जा रहे श्रावस्ती जिले के प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में तैनात शिक्षक राजेंद्र कुमार (30) पुत्र झुन्नूलाल निवासी ग्राम बसुड़िया थाना कोठी को बुधनई गांव के पास बघ्घी की घोड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि शिक्षक बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे। इस समय अवकाश होने के चलते घर पर आए हुए थे। पुलिस ने शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं तीसरा सड़क हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में कटियारा गांव के पास हुआ। जहां लखनऊ की ओर जा रही एक कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार बहराइच शहर के गुलाम अली मोहल्ला निवासी अमित अग्रवाल (40) इनकी पत्नी शिल्पी अग्रवाल (35) बेटा कृष्णा (12), बेटी नंदिनी (10), चालक सुभाष सिंह व साथी शुभम गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन सभी को रामनगर सीएचसी से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं इसी इलाके के दलसराय गांव के समीप एक कार की टक्कर से मुस्कान (8) पुत्री अमित गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें